आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 जुलाई 2022 : महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर तमाम नेताओं ने हैरानी जताई है। कुछ नेताओं ने उन पर डिप्टी सीएम का पद स्वीकारने पर तंज कसा है तो कुछ लोगों ने भाजपा के फैसले पर ही सवाल उठाए हैं। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने मराठी में लिखा पत्र ट्वीट किया है। राज ठाकरे ने खुद को देवेंद्र फडणवीस का मित्र बताते हुए लिखा, ‘सबसे पहले तो आपको महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई। यह सोचा गया था कि आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।’

यही नहीं राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस की ओर से डिप्टी सीएम बनने पर राजी होने की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आप पहले लगातार पांच साल राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। आपने वर्तमान सरकार को लाने के लिए बहुत मेहनत की है और इन सबके बावजूद आपने अपनी चिंताओं को दरकिनार कर पार्टी को ध्यान में रखकर उपमुख्यमंत्री का पद संभाला है। आपने अपने कार्यों से दिखाया है कि पार्टी का आदेश किसी भी व्यक्ति की आकांक्षाओं से बड़ा होता है। यही नहीं उन्होंने कहा कि आपने जो किया है, उसे देश और राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा याद किया जाएगा।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network