आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 जून 2022 : पटना: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने बुधवार को दोपहर 12:44 मिनट पर एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए इस बात का ऐलान कर दिया कि राष्ट्रपति पद के लिए जो पीएम नरेंद्र मोदी यानि बीजेपी की पसंद हैं, उससे इस दफे सीएम नीतीश कुमार को कोई गुरेज नहीं है। द्रौपदी मूर्मू की तस्वीर के साथ ललन सिंह ने पहले ट्वीट में लिखा कि ‘राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी सिद्धांततः महिला सशक्तिरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं।’

इसके ठीक बाद ललन सिंह ने दूसरा ट्वीट किया कि ‘जनता दल (यू) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’ इस तरह से नीतीश ने द्रौपदी मूर्मू की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के समर्थन पर अपनी मुहर लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network