आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 फरवरी 2023 : पूर्णिया। उपेंद्र कुशवाहा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वापस हमला किया मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा हमारे खिलाफ जो अनाप-शनाप बोलता है वही छपा रहता है, किसी को हम बार-बार शामिल किए फिर भी वो कुछ बोलें तो हमें कोई मतलब नहीं है। कहीं से उनका गठबंधन हो गया होगा इसलिए अब बोल रहे हैं।

इससे पहले भी नितीश ने कुशवाहा पर हमला करते हुए कहा था की कुशवाहा के लिए क्या-क्या नहीं किया। हमने उनको एमएलए बनाया, पार्टी का लीडर भी बनाया.. इसके बावजूद भाग गए, फिर आ गए एक बार, तो राज्यसभा का सदस्य बना दिए, फिर भाग गए तो तीसरी बार आ गए और अब क्या-क्या बोल रहे हैं।मुख्यमंत्री ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि पता नहीं उन्हें क्या हो गया है, किसकी भाषा बोल रहे हैं। दो महीने के अंदर ऐसा क्या हो गया समझ में नहीं आ रहा है। इस मामले पर रोज बोलना और उसके प्रचार का मतलब है कि किसी और के लिए बोल रहे हैं तो इसका प्रचार हो रहा है।

उन्हें कहीं जाना है तो जायें, फैसला उनको लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network