रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 31 मई 2021 : दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतीपुर में अपनी सौतेली माँ के मायके आए एक 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक त्रिलोकी कुमार अवतारनगर थाने के झौआ टोला निवासी तारकेश्वर राय का पुत्र बताया जाता है।

मृतक के ग्रामीण शव को थाने पर लेकर आए। ग्रामीण उसकी मौत में उसके पिता व सौतेली माँ का हाथ बता रहें हैं। उधर मृतक किशोर के पिता व सौतेली माँ घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार तारकेश्वर राय की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे यही एक बच्चा था। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की है। दूसरी पत्नी का मायके जैतीपुर में है। मृतक अपनी सौतेली माँ के साथ जैतीपुर आया हुआ था। सुबह में उसकी सौतेली माँ बच्चे के शव को लेकर अपने ससुराल झौंवा पहुंची, जहां उसने मौत का कारण सर्पदंश बतायी।

जिसके उपरांत मृतक के पट्टीदार आक्रोशित होकर शव को लेकर थाने पर चले आए। उनका कहना है कि सम्पति हड़पने की नीयत से इसकी हत्या की गई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा जा रहा है। इसके बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network