आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 फरवरी 2022 : पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री  एवं सासंद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि गोवा और उत्तराखंड में भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगी भाजपा श्री मोदी ने आज ट्वीटमें कहा कि  गोवा और उत्तराखंड की सभी सीटों पर एक ही चरण में हुए मतदान में लोगों ने जिस उत्साह के साथ मतदान किया, उससे साफ है कि दोनों राज्यों में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।    ये दोनों राज्य भाजपा शासन में विकास और गुड गवर्नेस का अनुभव कर चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि  यदि गोवा ने देश को मनोहर पर्रिकर जैसा रक्षा मंत्री दिया और तो  उत्तराखंड ने जनरल रावत के रूप में पहला सीडीएस।    ऐसे राज्य टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाले दलों को कड़ा सबक सिखाने जा रहे हैं। उन्होंनेि कहा कि  उत्तराखंड को अलग राज्य की पहचान प्रधानमंत्री  अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार के समय  मिली थी।    इस सीमावर्ती हिमालयी राज्य की देशभक्त जनता ने 2014, 2017 और 2019 में लगातार भाजपा को सेवा का अवसर दिया।      2022 में भी यह शानदार  सिलसिला जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network