आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 अक्टूबर 2022 : अमनौर(सारण) : सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढ़ी के माता प्रभा देवी के निधन के चौदहवें दिन सामूहिक श्रद्ध भोज का आयोजन हुआ था।माता के निधन के बाद सांसद महोदय श्राद्ध कर्म को लेकर दो सप्ताह से ब्यस्त है ,शनिवार को आयोजित भोज में दोपहर से ही सांसद बिधायक मुखिया अधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओ व जवार के भाई बन्धुओ का तांता लगा रहा।भीड़ को नियंत्रण बनाये रखने के लिए प्रखण्ड के सभी अधिकारी दो दिनों से लगे हुए है। चारो तरफ बास का बेरियर लगा हुआ है।भोज का आयोजन आवासी य परिसर के साथ पर्यटक स्थल केंद्र पुरवारी पोखरा के परिसर में भब्य ब्यवस्था आयोजित किया गया है।सांसद रूढ़ी एक एक ब्यक्ति से मिलकर भोजन ग्रहण करने उनके स्वागत में जुटे थे।आज के दिन राजद के एमएलसी व बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन,जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा,सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयशवाल,पूर्व सांसद जनक चमार,सभा सदस्य शंभु शरण पटेल, पूर्व सांसद जनक चमार,ओम प्रकाश यादव,भाजपा बिधायक संजय सिंह,डॉ सीएन गुप्ता,मंटू सिंह,पूर्व बिधायक ज्ञानचंद मांझी, बिनय सिंह,पूर्व मंत्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह,बिजय सिंह,सुदीश सिंह,नेहा यादव समेत कई डिगज नेता अधिकारी शामिल हुए।सभी नेता सांसद रूढ़ी के माता प्रभा देवी के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network