आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 नवम्बर 2022 : पटना। महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधान परिषद् सदस्य बटुकेश्वर दत्त की जयंती बिहार विधान परिषद् में मनाई गई। बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने बटुकेश्वर दत्त की प्रतिमा पर मालर्यापण किया। उन्होने कहा की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों में बटुकेश्वर दत्त का नाम श्रद्धा पूर्वक लिया जाता है। शहिद-ए-आजम भगत सिंह के साथ दिल्ली के केंद्रीय असेम्बली में बम फेंक कर अंग्रेजी हुकूमत को दहलाने का काम किया था। बटुकेश्वर दत्त पर सेंट्रल असेंबली पर बम फेंकने का मुकदमा चलाया गया। इस केस में उन्हें आजीवन कारावास कालापानी की सजा सुनाई गई और सेलुलर जेल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भेज दिया गया। कई सालों बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने फिर से आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। जिसके कारण उन्हें चार साल के लिए फिर से जेल जाना पड़ा।
माननीय उप सभापति श्री राम चंद्र पूर्वे ने बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उन्हें कोटी-कोटी नमन किया एवं उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उक्त अवसर पर विधान परिषद् के माननीय सदस्य श्री अजय सिंह, श्री प्रेम चंद्र मिश्रा, श्री समीर सिंह, श्री संजीव सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्रीमती निवेदिता सिंह, श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व सदस्या श्रीमती रोजीना नाजिश, बटुकेश्वर दत्त की पुत्री प्रो०(डा०) आरती बागची एवं कई वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों सहित विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव श्री विनोद कुमार, निदेशक कमलेन्दु कुमार सिंह, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बटुकेश्वर दत्त की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।