आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 नवम्बर 2022 : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ के जिला कमिटी में महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता दो ,वरीय उपाध्यक्ष दो, एक मीडिया प्रभारी, दो संगठन सचिव सह कार्यालय प्रभारी ,एक महासचिव, चार कार्यकारिणी सदस्य, पांच उपाध्यक्ष, ग्यारह सचिव , सात विशेष आमंत्रित सदस्य सहित उनतीस पार्टी पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र की सूची जिला अध्यक्ष सुनीता देवी ने जारी की है। जिसमें विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश एवं जिला के वरीय नेताओं को रखा गया है। जिसमें डॉ०रामा शंकर पासवान प्रभारी मगध प्रमंडल, प्रो० डॉ० डी०एन० सिन्हा, डॉ० रामाधार पासवान ,अतुल कुमार सिंह प्रभारी औरंगाबाद, प्रमोद कुमार मिंटू जिला अध्यक्ष रालोजपा रोहतास, अशोक कुमार एपीपी उपाध्यक्ष, राजेंद्र पासवान मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता शामिल है। रालोजपा के मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र पासवान ने बताया कि कुमार शकुंतला सिंह अधिवक्ता ,सोनी पटेल वो प्रधान महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता, प्रतिमा देवी, कलावती देवी को वरीय उपाध्यक्ष, अंजली देवी, जूही देवी, अस्तूरना देवी, मालती देवी कुसुम कुमारी को उपाध्यक्ष, रिंकी देवी को संगठन सचिव, गिरजा देवी, सीमा देवी ,रीना कुंवर,कशिदनी देवी, प्रमिला देवी ,रिंकी देवी, परानो देवी, सविता देवी, लक्ष्मीना देवी, मंजू देवी, उषा देवी को सचिव मनोनीत किया गया है ।प्रियंका देवी को मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता, इंद्रावती देवी को संगठन सचिव, सीतादेवी संगठन सचिव सह कार्यकारिणी सदस्य,कमला देवी को संगठन सचिव कार्यालय प्रभारी, उषा देवी को सचिव कार्यकारिणी सदस्य कार्यालय प्रभारी, रीता देवी को सचिव सह कार्यालय प्रभारी ,रेखा देवी को महासचिव सह कार्यकारिणी सदस्य ,संध्या देवी को सचिव सह कार्यकारिणी सदस्य ।आज 20 नवंबर 2022 को कुशवाहा सभा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला प्रकोष्ठ के सभी 29 पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र फूल माला के स्वागत के साथ बिहार प्रदेश रालोजपा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा ने मनोनयन पत्र दिया है और साथ ही रालोजपा पार्टी के 28 नवंबर को पटना में आयोजित पार्टी का स्थापना दिवस और आगामी एमएलसी चुनाव पर पार्टी उम्मीदवार को जिताने पर बल दिया ।इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र पासवान ने दी। इसकी अध्यक्षता प्रमोद कुमार मिंटू जिला अध्यक्ष रालोजपा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network