आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 अक्टूबर 2022 : अमनौर(सारण) : बिहार में गोपालगंज मोकामा दो बिधान सभा उप चुनाव होने जा रहे है।चुनाव प्रचार को लेकर बरिष्ठ नेताओ का आना जाना शुरू हो गया है। शुक्रवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव अमनौर होते हुए गोपालगंज जा रहे थे।गोपालगंज जाने के दौरान अमनौर के एच आर कॉलेज के समक्ष राजद नेता सुधांशु रंजन ,पूर्व मुखिया बिजय कुमार बिद्यार्थी के नेतृत्व में राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने डिप्टी सीएम तेजश्वी को फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया।कार्यकर्ताओ ने तेजश्वी यादव जिंदाबाद,लालू राबड़ी जिंदाबाद के नारे लगाए, डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को देख गाड़ी के काफिला को रोक कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार कर सबको मजबूती के साथ पार्टी को मजबूत बनाने की बात कहते हुए चलते रहे।इस मौके पर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष बिकाश कुमार महतो,वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह,शिक्षक नेता प्रभात सिंह नीरज शर्मा,बलम राय, वकील राय, सुरेंद्र राम,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसके पूर्व जदयू कार्यकर्ताओ ने गोपालगंज जाने के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को भब्य स्वागत किया गया।स्वागत करने वालो में जदयू अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा,पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम,योगेंद बैठा,देवेंद्र सिंह,मुन्नी देवी,समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network