आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 जनवरी 2023 : पटना | बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजीव रंजन ने शुक्रवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। रंजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को लिखे एक पत्र में कहा कि भाजपा आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व आदशरें से पूरी तरह भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री के ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात केवल कहने तक ही सीमित हो चुकी है। आज पार्टी में पिछड़ा, अतिपिछड़ा व दलित समाज के विरोधी तत्व हावी हो चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता पिछड़े समाज के नहीं है वह भी इस समाज के नाम पर दशकों से सत्ता सुख भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ पटना तक ही सीमित रह गया है। भविष्य में किसी पार्टी में जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं है, आगे देखते हैं क्या होता है।

वैसे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी माने जाने वाले राजीव रंजन के जदयू में शामिल होने की चर्चा है। रंजन जदयू छोड़कर ही भाजपा में आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network