गोपालगंज से कुसुम देवी और मोकामा से सोनम देवी को मिला टिकट

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 अक्टूबर 2022 : पटना : बिहार में दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।  गोपालगंज से कुसुम देवी और मोकामा से सोनम देवी को टिकट मिला है।। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली बीजेपी के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह न सूची जारी करते हुए इस आशय की जानकारी दी है। बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर आने वाले 03 नवंबर को चुनाव होंगे। मोकामा और गोपालगंज सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।


बीजेपी ने गोपालगंज सीट से दिवंगत मंत्री एवं बीजेपी विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि मोकामा सीट से बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के खिलाफ मैदान में उतारा है। मोकामा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी पहले लोजपा के टिकट पर अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं। आरजेडी  विधायक अनंत सिंह को आपराधिक मामले में सजा होने के बाद बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया था। इसके बाद मोकामा की सीट खाली हो गई जबकि बीजेपी विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट रिक्त हुई है। अब इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना जोर लगा दिया है। बिहार की इन दोनों ही सीटों पर मुकाबला रोचक होने वाला है। 06 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network