आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 अप्रैल 2023 : पटना। बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मंगलवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल किया गया है। रणविजय साहू को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है, जबकि रीतू जायसवाल को महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। इस समिति में 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसमें तनवीर हसन, वृषिण पटेल, अशोक कुमार सिंह, शिवचन्द्र राम, सुरेश पासवान, शोभा प्रकाश कुशवाहा, डॉ. विनोद कुमार यादवेन्दु, सिपाही लाल महतो, डॉ अनिल सहनी, सीताशरण बिन्द, मुजफ्फर हुसैन राही, राजेश कुमार मांझी, भूदेव चौधरी, विश्वमोहन कुमार मंडल, गणेश भारती, विनोद कुमार श्रीवास्तव, लाल दास राय और मधु मंजरी को शामिल किया गया है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व मोहम्मद कामरान को सौंपा गया है। इनके अलावा युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव को बनाया गया है, जबकि महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी रीतू जायसवाल को सौंपी गई है। छात्र राजद का अध्यक्ष गगन कुमार को मनोनीत किया गया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने इसके अलावा जिले के अध्यक्षों और प्रधान महासचिवों की भी घोषणा कर दी है।

यह कार्यकारिणी 2025 तक के लिए गठित की गई है। उल्लेखनीय है कि 2024 में लोकसभा चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network