आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 मार्च 2022 : पटना । राज्य सरकार ने आज  बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का तबादला किया है।  इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अमित अनुराग खगड़िया सदर के एसडीओ बनाए गये हैं. वही पूर्णिया वायसी की अनुमंडल पदाधिकारी कुमार तोसी बनीं हैं। शेखपुरा पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह बनाए गये हैं। सुमित कुमार समाज कल्याण विभाग के उप सचिव बने हैं. कुंदन कुमार बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी तो वही दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी को बनाया गया है। प्रदीप कुमार को गोपालगंज सदर एसडीओ और अमिताभ कुमार को किशनगंज एसडीओ बनाए गये हैं वही आदित्य कुमार झा हवेली खड़गपुर के एसडीओ बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network