आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 फरवरी 2023 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में 5 फरवरी रविवार को कटिहार पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री कोढ़ा प्रखंड के दिघडी पंचायत में समाधान यात्रा को संबोधित करेंगे,मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर दिघडी पंचायत में तैयारी पूरी कर ली गई है और चारो तरफ बैनर पोस्टर से पूरा इलाका पटा हुआ है,जिले के प्रशासनिक अधिकारी से लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार समारोह स्थल का जायजा ले रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यबस्था की गई है।

बिहार का पहला वृहद आश्रय स्थल बनकर तैयार ,मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कटिहार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रांगण में वृहद आश्रय स्थल में बच्चों के लिए करीब दो सौ बेड की व्यवस्था की गई है।इस वृहद आश्रय स्थल में वैसे बच्चों को आश्रय दिया जाएगा जो अनाथ या फिर भटके हुए हैं। नवनिर्मित आश्रय स्थल में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के रहने की व्यवस्था की गई है। जिसमें लड़के एवं लड़कियां दोनों शामिल हैं जबकि इस वृहद आश्रय स्थल में कार्य करने वाले कर्मचारियों और पदाधिकारियों के लिए भी अलग से 24 आवास का निर्माण कराया गया है। यह वृहद आश्रय स्थल करीब 5 एकड़ में फैला हुआ है और करीब 30 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से इसकी देखरेख की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को इस आश्रय स्थल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network