आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 दिसंबर 2021 : बाँका । बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजावार गांव में मंगलवार की देर शाम रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। जबकि घर के दो सदस्य जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएम सहर्ष भगत व एसपी अरविंद कुमार गुप्ता बाँका से घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं। मृत बच्चों की पहचान अंकुश, शिवानी, सीमा, सोनी और अंशू के रुप में हुई है। सभी बच्चे घर में ही खेल रहे थे तभी गैस लिक होने की वजह से आग भड़क गयी और सारे बच्चे आग की चपेट में आ गये। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।घटना रजौन के राजावार गांव की है। जहां इस हादसे में घर के कुछ लोग भी घायल हो गये हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजावार गांव निवासी अशोक पासवान के घर पर उनकी पत्नी सरीता देवी खाना बना रही थी तभी गैस पाइप लिक होने लगा जिसकी वजह से सिलेडर में आग लग गयी। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया जिससे घर में खेल रहे पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।  वहीं पुलिस बल और फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी थी। घटना स्थल पर रजौन के थाना इंचार्ज, सीओ भी पहुंच चुके हैं। घटना की पुष्टि रजौन  सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने की है।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network