आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 जनवरी 2023 : पटना। पटना जिला में बख्तियारपुर से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे डा विनोद यादव शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।इन दिनों डा विनोद यादव भाजपा से बाहर थे।

आज उन्हें सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की गई।इस मौके पर सुबोधकांत सहाय, तारिक अनवर , अखिलेश प्रसाद सिंह (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष), भक्तचरण दास, अनिल शर्मा, अशोक राम, अवधेश सिंह, मदनमोहन झा,डा शकील अहमद,प्रेम चंद्र मिश्रा,बिहार सरकार के मंत्री अफाक आलम,कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदुम्न यादव सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network