आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 जुलाई 2022 : कैमूर : पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल शनिवार को कैमूर जिले के अनुमंडल मुख्यालय मोहनियां में सिविल कोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश अश्वनी कुमार सिंह, संजय कुमार, अंशुमान सिंह, विधि सचिव आरपी मिश्रा व जिला जज संपूर्णानंद तिवारी भी उपस्थित रसे।

दरअसल लंबे इंतजार के बाद शनिवार को मोहनिया सिविल कोर्ट में इसका आयोजन किया गया था। लेकिन भारी बारिश की वजह से कोर्ट परिसर में जलजमाव हो गया। लेकिन प्रशासनिक पहल से पंप सेट लगाकर जलजमाव की समस्या को दूर किया गया।

चुकी सिविल कोर्ट का उद्घाटन 11:00 बजे दिन में किया था लेकिन पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य न्यायाधीश सबसे पहले भभुआ पहुंचे। यहां मुख्य न्यायाधीश ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। दोपहर 1 बजे सिविल कोर्ट मोहनिया का उद्घाटन किया गया।मुख्य न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि जज के लिए सबसे जरूरी है कि वह पारदर्शिता के साथ न्याय करें।

सिविल कोर्ट की स्थापना होने से मोहनिया क्षेत्र के लोगों को न्याय मिलने में परेशानी नहीं होगी। सभी लोग अपने स्तर से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे। किसी भी मुकदमे को लंबे समय तक नहीं खींचा जाएगा। पुराने मुकदमें का जल्द से जल्द निपटारा होगा।

उन्होंने कहा कि केवल केस के डिस्पोजल से ही न्याय नहीं मिलेगा एफआईआर के समय ही उचित अनुसंधान से न्याय मिलना आसान होता है। उन्होंने कहा कि कैमूर में कुल लगभग 50000 लंबित केसों की संख्या है। जिसमें 25000 केस मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र के हैं। ऐसे में मोहनिया में सिविल कोर्ट शुरू हो जाने के बाद लंबित केसों का जल्द निष्पादन होगा

कहा कि पटना उच्च न्यायालय की स्थापना 1916 में हुई थी, उच्च न्यायालय की स्थापना होने पर पूरे प्रदेश वासियों के अलावा न्यायाधीशों में उल्लास का माहौल था। उसी तरह मोहनिया में भी सिविल कोट का शुभारंभ किया गया है यह खुशी यहां के लोगों के साथ साथ इस कोर्ट न्यायाधीशों को भी होनी चाहिए। मौके पर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, एसपी राकेश कुमार, एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद, डीएसपी फैज अहमद खान।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network