छात्र जदयू के आनंद मोहन अध्यक्ष,विक्रमादित्य सिंह उपाध्यक्ष,संध्या कुमारी संयुक्त सचिव और रविकांत कोषाध्यक्ष पद जीत गए हैं.

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 नवम्बर 2022 : पटना : विश्वविद्यालय छात्र संघ : के चुनाव, 2023 :छात्र जदयू के आनंद मोहन बने अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर जदयू का कब्जा ,एबीवीपी के विपुल बने 

राजद को झटका

 छात्र जदयू के आनंद मोहन अध्यक्ष,विक्रमादित्य सिंह उपाध्यक्ष,संध्या कुमारी संयुक्त सचिव और रविकांत कोषाध्यक्ष पद जीत गए हैं. अध्यक्ष आनंद मोहन 1193 वोट से चुनाव जीते हैं।आनंद मोहन को 3710 और शाश्वत शेखर को 2517 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद छात्र जदयू के विक्रमादित्य सिंह 1329 वोट से जीते। विक्रमादित्य को 4055 वोट व प्रतिभा को 2726 वोट मिलें। संयुक्त सचिव पद पर छात्र जदयू की संध्या कुमारी 2062 वोट से जीती।संध्या को 4787 वोट मिले और एबीवीपी के रवि करण को 2725 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के रविकांत 964 वोट से जीते। रविकांत को 4006 वोट व एबीवीपी के वैभव को 3042 वोट प्राप्त हुए। महासचिव पद पर एबीवीपी के विपुल चुनाव जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network