रेशमी चंद्रवंशी बनी उपमहापौर ,अंजना को मिली हार

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 दिसम्बर 2022 : पटना। पटना नगर निगम चुनाव में  इस बार भी महापौर  पद  सीता साहू के लिए सलामत रही।पहली बार महापौर और उप महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव  में सीता साहू पर दूसरी बार पटना की जनता ने भरोसा दिखाया है। सीता साहू को इस बार 51,484 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर महजबीं रही। जिन्हें  32,955 वोट मिला है। वहीं, उप महापौर  पद पर  रेशमी चंद्रवंशी को जीत मिली है। चंद्रवंशी ने अंजना गांधी को  5,251 वोट से मात दिया है। पटना नगर निगम सीट इस बार महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया था। इस बार मेयर पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

बिहार में नगर निकायों के चुनाव में 70 सालों बाद  पहली बार जनता को सीथे  महापौर-उप महापौर और मुख्य पार्षद-उप मुख्य पार्षद चुनने काअधिकार मिला है। इससे पहले वार्ड पार्षद चुनते थे। 

पटना नगर निगम के इस बार के  चुनाव में 32 महापौर और 16 उप महापौर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं होता है परं परोक्ष रूप से भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी थी। चार विधानसभा क्षेत्र समेटे पटना नगर निगम की परिसीमा में चारो भाजपा के विधायक हैं । पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्रों पर भी भाजपा का ही कब्जा है। लोकसभा का 2024 और विधानसभा का 2025  में अवश्य॔भावी चुनाव के पहले नगर निकायों का चुनाव सभी राजनीतिक दलों लिए महत्वपूर्ण बना है। सीता साहू और रेशमी चंद्रवंशी की जीत को भाजपा की कामयाबी है। दोनों पदों के निकटतम प्रत्याशियों को राजद का समर्थन रहा है।

मालूम हो कि, 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आज घोषित किया गया है। इसको लेकर  28 दिसंबर को 1665 पदों पर मतदान हुआ था। जिसमें 1529 वार्ड पार्षद, 68  मुख्य पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे थे। इस बार कुल 11127 प्रत्याशियों  की किस्मत दांव पर  थी।

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network