आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 जून 2022 : पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं राष्ट्र पति पद की पहला आदिवासी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार करें यशवंत सिन्हा  ।

श्री मोदी ने आज ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं और आदिवासी-बहुल झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।      ऐसे में झारखंड से ही आने वाले विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को एक आदिवासी महिला के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार करना चाहिए।


श्री मोदी ने कहा कि .बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद यदि दलितों-पिछड़ों और आदिवासियों के हित की बात करता है, तो वह बताये कि उसे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों नहीं करना चाहिए ?  
  उन्होंने कहा कि  एनडीए ने पहले डा.एपीजे अब्दुल कलाम के रूप में एक मुस्लिम को राष्ट्रपति बनाया। उसके बाद  दलित समाज के श्री रामनाथ कोविंद को देश का सर्वोच्च आसन प्रदान किया गया।  आजादी के बाद पहली बार एनडीए ने अब एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का संकल्प लिया है।   इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network