आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 जून 2022 : दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदिया चँवर स्थित लक्ष्मण चक के पास ठनका गिरने से मौके पर ही मां बेटी की मौत हो गई। मृतका 20 वर्षीया कलावती देवी स्थानीय थाने के टरवा गांव के लवकुश महतो की पत्नी थी। वहीं इस घटना में उसकी दुधमुंही बच्ची किभी मौत हो गई है। वह एक साल की बताई जा रही है। घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मुखिया मोसहेब महतो पुलिस महतो आदि लोग जुटे और परिजनों को सान्त्वना दी।मृतका कलावती देवी अपने भाई अरुण महतो के साथ बाइक से मायके बजहिया आ रही थी। गांव के नजदीक पहुंचने वाली ही थी कि वह ठनका के शिकार हो गई।

बाइक खराब नही होती तो बच जाती जान

टरवा ससुराल से आने के क्रम में लक्ष्मण चक के पास बाइक खराब हो गई।इसके बाद मां बेटी से उतर गए।कलावती अपनी बेटी को गोद मे लेकर चल रही थी।जबकि उसका भाई अरुण बाइक को ठेल कर ले जा रहा था।वह अपनी बहन से करीब सौ गज दूर था।अन्यथा इस हादसे में वह भी मौत के काल मे समा जाता।अगर बाइक खराब नही होती तो शायद मां बेटी की जान बच जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network