आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 मार्च 2023 : पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मंगलवार को अपने बिहार प्रदेश कमिटी पदाधिकारियों की एक बड़ी सूची जारी की। 251 पदाधिकारियों की सूची में 20 उपाध्यक्ष व 105 महासचिव बनाए गए हैैं। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। विधान पार्षद ललन सर्राफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

20 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री रंजू गीता, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद निहोरा प्रसाद यादव, हाल ही में जदयू में शामिल हुए समस्तीपुर निवासी बी. के. सिंह का नाम शामिल है।

105 नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इनमें पूर्व विधायक अरुण मांझी, पूर्व विधायक जयवर्धन यादव उर्फ बच्चा यादव, पूर्व विधायक भूमिपाल राय, नालंदा के पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, स्व. सदनानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश (भागलपुर), मनीष कुमार, मो. जमाल (मुजफ्फरपुर), नंदकिशोर कुशवाहा, पटना जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन नूतन पासवान, छोटू सिंह, रणजीत झा का नाम शामिल है।

जदयू ने 11 नए प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। इनमें विधान पार्षद नीरज कुमार, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, अजय चौधरी, घोषी (जहानाबाद) के पूर्व विधायक राहुल कुमार, डॉ. सुनील कुमार सिंह, अंजुम आरा, हिमराज राम, अभिषेक झा, भारती मेहता और अनु प्रिया शामिल हैैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network