आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 फरवरी 2023 : कैमूर : कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पवरा पहाडी पर विराजमान मां मुंडेश्वरी के दरबार स्थित यज्ञशाला में सहस्त्र चंडी  यज्ञ सह महारुद्राभिषेक चल रहा है। सहस्त्र चंडी यज्ञ सह महारुद्राभिषेक को लेकर कई जगहों से 13 पंडित पहुंचे हुए है और इन विद्धानों के जरिये मां मुंडेश्वरी धाम पहाड़ी के नीचे रंगमंच मैदान में स्थित यज्ञशाला में चल रहे शतचंडी यज्ञ सह महारूद्राभिषेक कार्यक्रम में मां दुर्गा का पाठ एवं जाप कर रहे हैं। यह सहस्त्र चंडी यज्ञ सह महारुद्राभिषेक का कार्यक्रम 11 दिवसीय है। यह यज्ञ बीते 25 जनवरी से शुरू हुआ है। सहस्त्र चंडी यज्ञ सह महारुद्राभिषेक का समापन आगामी पांच फरवरी को हो रहा है। पूर्णाहूति के दिन भव्य भंडारा का आयोजन होगा।

इसकी जानकारी यज्ञ के मुख्य यजमान पंडित जगदंबा दत्त त्रिपाठी ने दी। उन्होंने ताया कि अब तक के इतिहास में माता मुंडेश्वरी धाम के यज्ञशाला में इस महायज्ञ का यह 43 वां वर्ष है। पंडितों द्वारा कुल 11 सौ बार माता दुर्गा का पाठ किया जाना है। जिसमें से अब तक करीब 6 सौ से ज्यादा बार पाठ पूर्ण हो चुका है।

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network