नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी गांव की घटना
पूर्णिया और खगड़िया के रहने वाले थे,मृतक,जांच में जुटी पुलिस

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 जुलाई 2022 : अररिया : नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी यादव टोला में बिजली के पोल पर से गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों से मीली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति प्राइवेट बिजली कंपनी जे वी.एस. रामपुर कोदरकट्टी में बिजली का काम करवा रहा था। इसी क्रम में बिजली पोल पर चढ़े दो मजदूर पोल से अचानक नीचे गिर गए जिसमें दोनों मजदूर घायल हो गये।जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां दोनों की मौत हो गयी है।स्थानीय लोगों ने आशंका जताते हुए कहा की लगता है,दोनों व्यक्ति को बिजली का करंट लगा होगा,जिसके वजह से दोनों पोल से निचे गिर गये।और उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना के ओडी पदाधिकारी शिल्पा कुमारी दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंच मामले की विस्तृत जानकारी ली।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशरण साह ने बताया की दो व्यक्ति की पोल पर से नीचे गिरने से मौत होने की सुचना मिली है।

उन्होंने कहा की मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक की पहचान मृतक खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर निवासी मुकेश कुमार उम्र 33 वर्ष,दुसरा पूर्णिया जिला के जानकी नगर मधुवन निवासी रणधीर कुमार उम्र 25 वर्ष,की रूप में की गयी है।पुलिस मामले जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network