आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 फरवरी 2023 : वाराणसी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को वाराणसी पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। राष्ट्रपति यहां तकरीबन चार घंटे तक रहेंगी और शाम को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। बाबातपुर एयरपोर्ट पर मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत तमाम नेताओं ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कालभैरव मंदिर से दर्शन पूजन करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। यहां डमरू निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिल कालभैरव मंदिर पहुंचा। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में जाकर हाजिरी लगाई धाम में प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक उनके लिए रेड कॉर्पेट बिछाया गया। बाबा के धाम से निकलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। उनके आगमन से पहले यहां पर खासा इंतजाम देखने को मिला। वहीं राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रखी गई है। 

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network