आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 नवम्बर 2022 : ग्रेटर नोएडा । फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के द्वारा औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीति में इज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर कार्य योजना तैयार की गई है। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के जरिए 10 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए प्रदेश में सभी प्राधिकरणों को इन्वेस्टमेंट में भागीदारी के लिए लक्ष्य दिया गया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन 2023 की फरवरी में किया जाएगा। जिसके लिए उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपए निवेश का लक्ष्य रखा गया है। उसमें भागीदारी के लिए यमुना विकास प्राधिकरण को 60 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने अपना एक्शन प्लान बना लिया है। उसी प्लान के अनुरूप यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में कई निवेश की योजनाएं ला रहा है।

अरुणवीर सिंह ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने बीते दिनों दिल्ली में रोड शो किया और इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया। जिसमें मेडिकल डिवाइस पार्क और टॉय पार्क के निवेशकों के साथ मीट का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी से भी 10 हजार करोड़ के निवेश आने की संभावना है, जिसका लिए जल्द ही टेंडर फाइनल हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network