आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 दिसंबर 2021 : सासाराम : बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दिनांक 28 दिसंबर को मधेपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय 32 वीं राज्य क्रास कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रोहतास जिला की एथलेटिक्स टीम को आज रवाना किया गया। टीम की रवानगी के अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम बधाई दी। इस बात की जानकारी देते हुए रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया की रोहतास जिले की 30 सदस्यीय टीम आज सासाराम से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर 16 आयु वर्ग में दो कि.मी. अंडर 18 आयु वर्ग में छः कि.मी.अंडर 20 आयु वर्ग में 8 कि.मी.जबकि पुरूष वर्ग मे 10 कि.मी. की दौड़ होगी।उसी प्रकार बालिका वर्ग के अंडर 16 आयु वर्ग में दो कि.मी. अंडर 18 आयु वर्ग में 4 कि.मी.अंडर 20 आयु वर्ग में 6 कि.मी.जबकि महिला वर्ग मे 10 कि.मी.की दौड़ की प्रतियोगिता मे जिले के एथलीट हिस्सा लेंगे।टीम इस प्रकार है:- बालक अंडर 16 आयु वर्ग में मो० फारुक,लव कुश कुमार ,बालिका अंडर- 16 आयु वर्ग में मुन्नी कुमारी,रचना कुमारी, बालक -अंडर 18 आयु वर्ग में प्रिंस कुमार और बिट्टू कुमार जबकि बालिका -अंडर 18 आयु वर्ग में छोटी कुमारी और रागिनी कुमारी शामिल है ,बालको के अंडर 20 आयु वर्ग में विशाल कुमार ,अक्षय कुमार जबकि पुरुष वर्ग में शशिकांत कुमार, किशोर भारती, राहुल कुमार और राहुल मिश्रा शामिल हैं। बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में शोभा कुमारी, तलत जहां, लक्ष्मी कुमारी, चंद्रावती कुमारी, रिया कुमारी और सुमन कुमारी शामिल हैं जबकि महिलाओं के वर्ग में ममता कुमारी, काजल कुमारी, अमृता पटेल, काजल कुमारी, मुस्कान कुमारी तथा रीमा कुमारी शामिल है। जबकि रोहतास जिले से पांच तकनीकी पदाधिकारी का दल भी उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेगा। जिसमें सतेंदर कुमार, कुश कुमार त्रिपाठी ,अरविंद कुमार सिंह ,रानू कुमार शामिल है। इस अवसर पर मनोज कुमार , मोनू कांत सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network