आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 अक्टूबर 2022 : दिल्ली : आम आदमी पार्टी और दिल्ली के उप राज्यपाल के बीच टकराहट तेज होती जा रही है। उप राज्यपाल वीके सक्सेना लगातार दिल्ली सरकार के खिलाफ जांच का आदेश दे रहे हैं तो आम आदमी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक उप राज्यपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर रही है। इधर, बीच दोनों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल वीके सक्सेना पर तंज कसा कि उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उनको जितना लेटर लिखा है उतना तो उनकी पत्नी ने लव-लेटर उनको नहीं लिखा होगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि एलजी साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटती।
दिल्ली के उप राज्यपाल के खिलाफ लगातार ट्वीट कर रहे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आप लगातार उप राज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उधर, उप राज्यपाल लगातार दिल्ली सरकार की फाइलों पर नोट्स लगाकर वापस करने के साथ उसकी कई योजनाओं व प्रोजेक्ट्स की जांच कराने का आदेश देते जा रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि पिछले छह महीनों में एलजी साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। एलजी साहिब, थोड़ा चिल करो और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा चिल करें।