रविवार को शपथग्रहण

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 दिसम्बर 2022 : हिमाचल प्रदेश विधाानसभा चुनाव 2002 में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल कर सत्‍ता में वापसी की है। तमाम अटकलों के बाद शनिवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री नियुक्‍त करने का कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है। हमीरपुर जिले के नादौन से चार बार के विधायक रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू पेशे से वकील थे और कांग्रेस विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से अपने राजनीतिक करियर की शुरू की और आज प्रदेश की सीएम की कुर्सी पर बैठकर पूरा प्रदेश संभालने जा रहे हैं।

बता दें कांग्रेस पार्टी की प्रचार समिति का नेतृत्व करने वाले 58 वर्षीय सुक्खू रविवार हिमाचल प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। सड़क परिवहन निगम के ड्राइवर के बेटे, सुक्खू की शुरुआत एक साधारण शुरुआत थी और वह अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काउंटर चलाते थे।

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के लिए जीत कर आए कुल 68 विधायकों में से 63 विधायक करोड़पति हैं। जिसमें सुखविंदर सिंह का नाम भी शुमार है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू सात करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। माईनेता साइट के अनुसार सुक्‍खू के पास 2007 में निर्वाचन आयोग को बताई गई कुल संपत्ति के अनुसार करीब 22 लाख की कृषि योग्‍य भूमि है और लगभग एक लाख की गैर कृषि भूमि है। सुक्‍खू के बाद लगभग एक करोड़ की कीमत की इमारत है और उनके पास 14 लाख की कीमत का घर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network