आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 सितम्बर 2022 : नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आरनीतीश कुमार आज यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नाम सुनते ही उखड़ गए।सीपी सिंह का नाम सुनते ही उखड़ गए। वह कहां से राजनीति में आया और क्या किया, सब पता है। नीतीश कुमार यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि उसकी हैसियत क्या है? वह कुछ भी बोलता है, बोलने दीजिए। पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी को राजनीति में कौन लाया? वह बेवजह की बातें बोलते रहते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी एक आईएएस ऑफिसर था। हमने उसे अपना प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया। उसे राजनीति में जगह दी। अपनी जगह उसे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया, लेकिन वह भाजपा के अंदर चला गया।

नीतीश कुमार ने कहा कि वह तो जेडीयू रहकर हमें ही नुकसान देने लगा। उसके बाद हमने उसे पार्टी से मुक्त कर दिया। ऐसे में वह क्या बोलता है उसके बोलने का कोई मतलब नहीं है। वह कहां से राजनीति में आया और क्या किया, सब पता है। उन्होंने कहा कि उसकी हैसियत क्या है? वह कुछ भी बोलता है, बोलने दीजिए। वह बीजेपी के अंदर था और पूरी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा था। अब वह चला गया है, उसे जाने दो।

इसके पहला पटना में पत्रकारों से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार के लोग सूखा, बाढ़ और अपराध से पस्त हैं और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं। नीतीश विपक्षी एकता नहीं बल्कि पक्षी एकता करा रहे हैं। आरसीपी ने कहा था कि पटना में केसीआर आये तो नीतीश उठ-बैठ करते रहे थे। दिल्ली में वे किसकी पैरवी पर विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं, ये सब जान रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network