आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 1 सितम्बर 2022 : नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। यह आरोप प्रत्यारोप अब टकराव में बदलने लगे हैं और गुरुवार को यह टकराव दिल्ली विधानसभा में भी देखने को मिला। बढ़ते हंगामे के बीच भाजपा के 5 विधायकों को विधानसभा से बाहर कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी ने सदन के भीतर केजरीवाल सरकार पर शिक्षा घोटाले का आरोप लगाया। इसके साथ ही भाजपा विधायकों ने केजरीवाल सरकार को शराब नीति पर भी घेरने की कोशिश की। हालांकि इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का अध्यक्ष रहते हुए 1400 करोड़ रूपयों के घोटाले का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा पर ऑपरेशन लोटस के आरोप लगाए गए।

गौरतलब है कि बीते 3 दिन से लगातार आम आदमी पार्टी के विधायक उपराज्यपाल से जांच की मांग को लेकर दिल्ली विधानसभा में कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। वहीं अब गुरुवार को विधानसभा के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उनका यह प्रदर्शन दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार और गलत शराब नीति के खिलाफ है। कुल मिलाकर स्थिति यह रही कि दोनों ओर से एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं जिससे टकराव और अधिक बढ़ गया है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का अध्यक्ष रहते हुए 1400 करोड़ रूपयों के घोटाले का आरोप लगाया है। साथ ही इस कथित घोटाले की जांच की मांग भी की है। अपनी इस मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली विधानसभा में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि उन्होंने भारत के लोकतंत्र की संरक्षक राष्ट्रपति से समय मांगा है। आम आदमी पार्टी के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल ‘ऑपरेशन लोटस’ पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति से मिलना चाहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network