अखिलेश, शिवपाल,बघेल,लुईस खुर्शीद और रामवीर उपाध्याय की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 फरवरी 2022 : उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रचार ख़त्म हो गया है। 20 जनवरी को 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में 20 फरवरी को 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। कितने जिलों की कितनी सीटों पर होगा चुनाव इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होगा। इस दौर में 2.16 करोड़ मतदाता 627 उन्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे।
इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का नाम प्रमुख है। वे मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है। वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव और नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं।अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव की हार-जीत भी इस चरण में तय होगी। वे इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कपूर चुनाव मैदान में हैं। फर्रुखाबाद सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। बसपा छोड़कर बीजेपी में आए विधायक रामवीर उपाध्याय हाथरस की सादाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
किन किन तारीख को चुनाव: 10 फरवरी , 14 फरवरी , 20 फरवरी , 23 फरवरी , 27 फरवरी , 3 मार्च और 7 मार्च । मतगणना की तारीख10 मार्च ।
कितनी सीटों पर चुनाव 403फेज सीट तारीख फेज 1: 58 10 फरवरी फेज 2: 55 14 फरवरीफेज 3: 59 20 फरवरी फेज 4: 59 23 फरवरी फेज 5: 61 27 फरवरी फेज 6: 57 3 मार्च फेज 7: 54 7 मार्च 2022
