बिहार सरकार का भगीरथ प्रयास, पेयजल क्षेत्र में हुआ अद्भुत विकास

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 नवम्बर 2022 : नवादा : श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी, नवादा, डाॅ गौरव मंगला पुलिस अधीक्षक नवादा ने हेलीपैड पर जाकर बुके देकर  मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किये।  मुख्यमंत्री को गाॅड आॅफ आॅनर दिया गया।   मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमारके कर कमलों से गंगा जल आपूर्ति योजना राजगीर का लोकार्पण किये। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  तेजस्वी प्रसाद यादव ,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सम्मानित श्री विजय कुमार चौधरी,  मंत्री वित्त वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  संजय कुमार झा,  मंत्री जल संसाधन तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, गरिमामय उपस्थिति,  श्रवण कुमार  मंत्री ग्रामीण विकास विभाग,  कौशलेन्द्र कुमार  सांसद,  चंदन सिंह  सांसद,  विभा देवी  सदस्य बिहार विधान सभा, श्री राकेश रौशन माननीय सदस्य बिहार विधान सभा आदि के उपस्थिति में आज सम्पन्न हुआ। इसके निवेदक श्री संजय कुमार अग्रवाल सचिव जल संसाधन विभाग बिहार रहे। 

           आज से राजगीर के सभी घरों में गंगा जल आपूूर्ति योजना का शुभारम्भ हो गया। पेयजल की कमी से जुझ रहे नागरिकों को अब सालों भर 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। इससे पर्यटकों और राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। 

      मुख्यमंत्री ने मीडिया से मुखातिव होकर कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी इस गंगाजल जल शोधन संयंत्र का लागातार मेंटेन करेंगे। परिसर की प्रतिदिन साफ-सफाई करेंगे एवं सुरक्षा पर भी लगातार निगरानी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गंगाजल संयंत्र के लिए पानी हथीदह के पास से आ रही है*। *यहाॅ से राजगीर, गया, बोधगया और अगले साल नवादा को भी जल की आपूर्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि हर घर में एक-एक व्यक्ति को 135 लीटर शुद्ध पेयजल प्रतिदिन उपलब्ध करायी जायेगी। एक घर में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति लगातार की जायेगी।

गंगाजल आपूर्ति योजना प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न पारिस्थितकी चुनौतियों से निपटने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा* परिकल्पित जल जीवन हरियाली अभियान के तहत अति* महत्वकांक्षी गंगाजल आपूर्ति योजना के अन्तर्गत आधुनिक तकनीक का समावेश करते हुए गंगा नदी से माॅनसून अवधि के अवशेष जल को पाईप लाईन के माध्यम से अन्तरिम कर जलाशयों में इसके भंडारण एवं इसके परिष्कृत किये जाने के बाद दक्षिण बिहार के जल की कमी वाले क्षेत्र राजगीर, गया, बोधगया और नवादा शहरों में घरेलू उपयोग जल की आपूर्ति के लिए योजना कार्यान्वित की गयी*।

      गंगा नदी पर राजेन्द्र पुल के निकट दायें किनारे पर मोकामा के पास हथिदह में गंगा जल को उद्धव करने के लिए निर्मित इंटेक वेल-सह-पम्प हाउस में तीन पम्प अधिष्ठापित कर तथा भविष्य के लिए 08 अतिरिक्त पम्प अधिष्ठापन के लिए स्थान रखा गया है।

 नवादा जिले के मोतनाजे मौजा में 78500 घन मीटर क्षमता का राजगीर डिटेंषन टैंक सह पम्प हाउस का निर्माण किया गया है। गंगा जी राजगीर जलासय, राजगीर, नालन्दा, गिरीयक स्थित पहाड़ी के निकट 9.915 एमसीएम क्षमता 02 किलोमीटर लम्बा एवं 17 मीटर उॅचा डैम बनाया गया है। 

    जल शोधन संयंत्र-नवादा जल शोधन संयंत्र पौरा 36.00 एमएलटी क्षमता का होगा। 

 योजना की मुख्य विशेषता :

माॅनसून अवधि का गंगा जी काअधिशेष जल घरेलू उपयोग के लिए जल की कमी वाले क्षेत्र में स्थानान्तरित । गंगाजल से सील्ट निकालने के लिए इंटेक वेल सह पम्प हाउस मोकामा के पास आॅनलाईन फिल्टर का उपयोग। जलापूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए आधुनिक स्काडा प्रणाली अधिष्ठापित की गयी है। 

    आज इस अवसर पर श्री अनुपम कुमार सचिव, सूचना जन सम्पर्क विभाग, श्री मयंक बड़बड़े आयुक्त मगध प्रमंडल गया, श्री मनीष कुमार वर्मा मुख्यमंत्री के सलाहकार, श्री सशांक शुभूंकर जिलाधिकारी नालन्दा, श्रीमती उदिता सिंहा जिलाधिकारी नवादा श्री दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा के साथ-साथ कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। डीपीआरओ नवादा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network