रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 29 अक्टूबर 2021 : नोखा। प्रखंड क्षेत्र के हथिनी पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई हैं। मुखिया प्रत्याशी के रूप में अमित कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने मुखिया पद के लिए लोगों से जनसंपर्क कर जनता से समर्थन माँग। लोगों के बीच आशीर्वाद लेते हुए कहा कि अगर जनता हमे सेवा का मौका देगी तो हथिनी पंचायत का बेहतर विकास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करके युवा पीढ़ी को प्रतिभा सम्प्पन बनाने का अथक प्रयास करूंगा। प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी अमित सिंह ने तिलई, बादयोगा, रुपीपुर, रोपहथ, हथिनी,सहित पंचायत के सभी गांवों का परिभर्मन कर जनता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मनोज पासवान, ललन तिवारी, ललन चंद्रवंशी, राजबिहारी सिंह, धनजी चौधरी, दूधनाथ राम,कैलाश सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network