रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 18 अप्रैल 2021 : नोखा। प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुरा ओपी क्षेत्र के नोनसारी पंचायत के मुखिया अशोक भारती ने थाना में अपने भतीजा संतोष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। मुखिया ने अपने भतीजे पर घर का जबरन ताला तोड़ने और अपना ताला लगाने का आरोप लगाया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष ददन राम ने दी।


