रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 24 मार्च 2021 : पटना। बिहार के पूर्व मंत्री एवं लोकसभा के पूर्व सदस्य महेश्वर हजारी आज विधानसभा के उपाध्यक्ष चुन लिए गए। सदन में मौजूद 124 सदस्यों ने खड़े होकर उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश्वर हजारी का समर्थन किया।विपक्ष की गैर मौजूदगी में उपाध्यक्ष के चुनाव के बहाने सरकार ने 243 सदस्यीय सदन मे बहुमत का भी प्रदर्शन किया।सत्ता पक्ष के3 सदस्य सदन मेहमूद नहीं थे। महेश्वर हजारी चौथी बार के जदयू विधायक हैं।एक बार लोकसभा के भी सदस्य रहै हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए विपक्ष की ओर से राजद के भूदेव चौधरी ने भी नामांकन किया था।सदन मे कल पुलिस के बल पुलिस विधेयक पारित कराने और सदन के अंदर और बाहर विधायकों की पुलिस द्वारा पिटाई के विरोधस्वरूप आज सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। इसके कारण उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध और सर्वसम्मति से हुआ। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी को बधाई और शुभकामना दी। विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भाजपा विधायक हैं।


