आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 जुलाई 2023 : सासाराम : सासाराम रेलवे स्टेशन पर प्रदीप कुमार रावत निरीक्षक,आरपीएफ सासाराम के नेतृत्व में अन्य अधिकारी व जवानों द्वारा बैनर,पम्पलेट, लाउड हेलर के माध्यम से रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सेवा मुस्कान के साथ वाले स्लोगन के साथ महिला यात्रियों को जागरूक किया गया। जिसमे स्टेशन परिसर,प्लेटफॉर्म आदि जगहों पर पूरी टीम के द्वारा यात्रियों को बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए आरक्षित जगहों को महिलाओं के अलावा किसी अन्य यात्री द्वारा उपयोग न किया जाए।

महिलाओं के लिये आरक्षित जगहों का पुरुषों के द्वारा प्रयोग किये जाने पर रेल अधिनियम के अधीन दंडित किये जाने के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।साथ ही महिला यात्रियों को उनके अधिकारों व रेलवे में मिलने वाली आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। रेलवे सुरक्षा बल सासाराम महिला यात्रियों की सेवा व सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है। किसी भी कीमत पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं की जाएगी। वर्तमान में श्रावण मास का आरंभ हो चुका है रोहतास जिला स्थित बाबा गुप्ता धाम के मंदिर में बाहर से भी लगातार श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में गुप्ता धाम जाने वाले तमाम श्रद्धालु गण रेलवे स्टेशन से उतर कर वहां बहुतायत में आते जाते हैं। ऐसी स्थितियों में अन्य यात्रियों को भी महिला यात्रियों को प्राथमिकता दिए जाने व आपसी सहयोग की भावना के साथ रेलवे सुरक्षा बल व रेल प्रशासन का सहयोग किये जाने हेतु यात्रियों को जागरूक किया गया।इस जागरूक ता कार्यक्रम में उप निरीक्षक आर के राय, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र चौधरी,दिनेश्वर राम,आरक्षी सुनील गुप्ता,बिमलेश भारती आदि शामिल रहे।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network