जख्मी अरवल सदर अस्पताल से इलाज के लिए पटना रेफर

सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ांव ब्रह्म बाबा के समीप गुरुवार को घटी घटना

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 जुलाई 2022 : आरा। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के खैरा-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर बड़की खड़ांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप गुरुवार को छिनतई के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को पेट में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी पटना जिले के सिंघाड़ा कोपा निवासी राम प्रवेश सिंह के 30 पुत्र बिजेंद्र यादव है। बताया जाता है कि वह श सहार थाना क्षेत्र के लोदीपुर में अपनी बहन से मुलाकात कर वापस घर लौट रहा था।। उसी बीच बड़की खड़ांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप उजले अपाची बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उसकी बाइक रोकवा दी और छिनतई करने लगे। इस दौरान युवक और अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई। तभी अपराधियों ने युवक को पेट में गोली मार दी। इसके बाद अपराधी तरारी थाना क्षेत्र के बिहटा के ओर फरार हो गए। सहार थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network