आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 फरवरी 2022 : नासरीगंज : प्रवचन करते हुए श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान के भक्तों का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे समस्त कुल का नाश हो जाता है। क्योंकि भगवान अपना अपमान सह लेते हैं लेकिन भक्तों का अपमान सहन नहीं करते हैं। वैसे तो किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।मानव योनि दुर्लभ  है इसमें बड़े सोच समझकर कोई भी कार्य करना चाहिए। भले ही अच्छा कार्य ना हो पाए लेकिन बुरा कार्य नहीं करना चाहिए। किसी का भला नहीं कर पाए तो बुरा भी नहीं करना चाहिए। श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि  जहां तक हो सके  सबसे आदर पूर्वक बात करनी चाहिए। संत महात्मा तथा द्वार पर आए हुए अतिथि का भरपूर सम्मान करना चाहिए।
भगवान के भक्तों का अपमान करना यह भगवतापचार है। दुसरा भागवतापचार इसमें भगवान के साथ अपमान है। यह भी पाप है। हम मुर्ति की नही मुर्ति में पूजा करते हैं। तीसरा है अतितकरण अपचार इसमे जो शास्त्र में निषेध किया गया काम जो करता है यह भी पाप है। क्या करें क्या न करे पुस्तक सभी को पढ़ना चाहिए। चौथा है  कृतकर्म अपराध। जो शास्त्र में बताने के बाद भी हम नही करते हैं जैसे शास्त्र में बताया गया है कि स्नान करके ही खाना बनाना चाहिए यदि ऐसा नही करते हैं तो यह भी पाप है। जहां भोजन बनता है वह भी देवालय है। पांचवा है असह्य अपराध जो शास्त्र में धर्म बताया गया वह नही करते हैं जैसे नया नया पंथ संप्रदाय निकालना भी पाप है।

गाय को कसाई के यहां बेचने वाला महापापी है।

जो सदाचारी विप्रों इत्यादि की हत्या करता है,उसको धोखा देता है, उससे कपट करता है। उसको महापापी कहा गया है। दुसरा महापापी है गोघाती जो गाय को कसाई के यहा बेचता है। और कसाई से उसको पहचान है या सम्पर्क है। वह भी महापापी है। शास्त्र में गोघाती भी कहा गया है। तीसरा है विश्वासघाती रात दिन मैत्री है थोड़ी सी बात में अपने मित्र से परिवार से विश्वासघात कर दिया उसे भी महापापी कहा गया है। मद्यसेवी यानी शराब पीने वाला व्यक्ति भी महापापी है। चौथा है गुरू पत्नी गामी वैसा व्यक्ति जो बहन के समान, गुरू पत्नी के समान,  बेटी के समान, माता के समान, चाची के समान, फुआ के समान के औरतों को लालच देकर, प्रलोभन देकर बहकाकरके अनुचित व्यवहार करता है वह महापापी कहा गया है। परंतु भागवत कथा सुनने से उसका भी उद्धार हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network