बिपिन रावत के बाद वह दूसरे सीडीएस होंगे. सेना में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अनिल चौहान पिछले साल ही सेवानिवृत हुए थे. 

देश के नए CDS नियुक्त किए गए अनिल चौहान

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 सितम्बर 2022 : दिल्ली : केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है. वह भारत सरकार, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई है. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को मोदी सरकार ने देश का नया CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) नियुक्त किया गया। वो दिवंगत जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे। अनिल चौहान ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGOML)’ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। जब वो रिटायर हुए, उस वक्त वो भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड में ‘जनरल ऑफिसर कमांडर इन चीफ (GOC-in-C)’ थे। इस पद को ईस्टर्न कमांडर भी कहा जाता है।

सेना के दो सबसे संवेदनशील कमांडों में एक ईस्टर्न आर्मी और एक नॉर्थर्न आर्मी है। अनिल चौहान 31 मई, 2021 को अपने पद से रिटायर हुए थे। उस समय उनकी उम्र 60 वर्ष थी। वरिष्ठता के मामले में वो तीनों सेनाओं के अध्यक्षों से सीनियर हैं। इसीलिए, उन्हें CDS बनाने में सीनियोरिटी की भी कोई दिक्कत नहीं आई। रिटायर होने के बाद से वो ‘नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल’ के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) अजीत डोभाल से उनके अच्छे संबंध हैं।

अनिल चौहान की पढ़ाई-लिखाई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित केंद्रीय विद्यालय से हुई है। 1981 में उन्हें ’11 गोरखा राइफल्स’ में एंट्री मिली थी। महाराष्ट्र के खडकवासला स्थित NDA (राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी) का भी वो हिस्सा रहे हैं। साथ ही उन्होंने देहरादून स्थित मिलिट्री एकेडमी से भी प्रशिक्षण लिया। दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका के अंगोला में यूएन के मिशन का भी वो हिस्सा रहे। उन्हें 2020 में ‘परम वसिष्ट सेना मेडल’ और 2018 में ‘उत्तम युद्ध सेवा मेडल’ प्रदान किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network