रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 सितम्बर 2021 : सासाराम। कृषि कानूनों एवं महंगाई के खिलाफ भारत बंद के आह्वान को जिले के विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया। हालांकि जिला मुख्यालय में भारत बंद बेअर दिखा तथा चंद मिनटों में हीं जिला प्रशासन ने सड़क जाम कर रहे हैं लोगों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया। इस दौरान भारत बंद को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा, जन अधिकार संघर्ष मोर्चा सहित अन्य संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ तथा समर्थकों ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे को जाम कर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने कृषि कानून, मजदूर विरोधी कोड, बिजली बिल कानून सहित मंहगाई के खिलाफ जमकर अपनी आवाज बुलंद की तथा कहा कि केंद्र सरकार अपनी तानाशाही रवैया का त्याग कर देश हित में काले कानूनों को जल्द से जल्द वापस लेकर महंगाई पर अंकुश लगाए। इसके अलावा भारत बंद के दौरान समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित टोल प्लाजा को भी जाम कर यातायात बाधित कर दिया। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत बंद के दौरान खेत मजदूर किसान सभा के कामरेड राजेश कुमार साह, एनसीपी जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, भाकपा माले लिबरेशन के अंचल सचिव कॉमरेड जयेंद्र चौधरी, कामरेड मनीष कुमार रजक, श्याम सुंदर पाल, धर्मेंद्र बैठा, एआईकेएमएस के ललन राम, कृष्णा राम, अशोक पासवान, राहुल दुसाध, पारस गुप्ता, अशोक बैठा, विश्वनाथ महतो, नसीम अंसारी, सुनील पासवान, छोटन कोल, कमला देवी, नन्हा प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
