रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 24 नवम्बर 2021 : सासाराम : आज दिनांक 24 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई जिसे बिहार के प्रत्येक जिला में प्रदेश के स्थानीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,प्रदेश संगठन के पदाधिकारी एवं मंत्री अपने जिला मुख्यालय से वर्चुअल मिटिंग के माध्यम से इस बैठक में सम्मिलित हुए। भा.ज.पा., रोहतास के स्थानीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चौखंडी रोड स्थित संध्या लॉज में वर्चुअली बैठक में सम्मिलित हुए जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी एवं संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह ने की। बैठक का आरंभ डॉ.श्यामा प्र.मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के छवि परिवार पुष्पांजली अर्पित कर एवं राष्ट्रगीत गान कर आरंभ किया गया।

कार्यसमिति बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में गृहराज्य मंत्री माननीय नित्यानंद रॉय जी ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री श्रीमति रेणु देवी,प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया,राष्ट्रीय मंत्री श्रृतुराज सिन्हा आदि श्रेष्ठ नेताओं का उद्बोधन हुआ बैठक में प्रदेश के उपस्थित सभी नेताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री श्रृतुराज सिन्हा को बधाई व शुभकामनाएं दीं.
प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन राजेश जैन,जिलाध्यक्ष मुंगेर, जिलाध्यक्ष गोपालगंज, रामकुमारजी, जिलाध्यक्ष सुपौल, प्रियरंजन चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भोजपुर आदि ने अपने सकारात्मक विचारों को रखते हुए किया। जिला मुख्यालय में उपस्थित सभी नेताओं ने भी राष्ट्रीय मंत्रीश् श्रृतुराज सिन्हा जी को बधाई संप्रेषित की।बैठक में प्रमुखतः जिला महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, पूर्वविधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष क्रीड़ा भारती राजेश्वर राज,पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक तांती पटवा, राकेश सिन्हा, सुधीर सिंह, बलिराम मिश्र, जितेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेन्द्र सिंह भोला,जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक, डॉ.शिवनाथ चौधरी, गीता पांडेय, संध्या श्रीवास्तव, सन्नी चौरसिया, सुरेन्द्र पांडेय, प्रकाश शर्मा’मुन्ना’ आदि उपस्थित थे।
