रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 09 जुलाई 2021 : दिनारा : भानस पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के कुशही गांव से जमीन के विवाद मे हुई मारपीट के मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भानस ओपी थानाध्यक्ष उदय नारायण यादव ने बताया की ग्राम कुशही के दिनानाथ सिंह पिता रामाधार सिंह ने आरोप लगाया हैकि कुछ लोगों द्वारा उनके खेत मे जबरन जोताई करने का काम कर रहे थे उन्हें माना करने पर मारपीट हो गया । उक्त मामले मे दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। कांड संख्या 120/21 के दस अभियुक्तों मे से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। बाकी अभियुक्तों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
