रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 02 अप्रैल 2021 : डेहरी ऑन सोन : भारतीय जनता युवा मोर्चा,रोहतास द्वारा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में डिहरी नगर के स्टेशन रोड स्थित होटल सिद्धार्थ ईंन में सैनिक सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से देश के प्रति अपना समस्त जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों को भाजयूमो के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया।जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील कुमार कहा कि ये सौभाग्य की बात है युवा मोर्चा के लिए की उन्हें सैनिकों का सम्मान करने का मौक़ा मिला।पूर्व विधायक डिहरी सत्यनारायण यादव ने कहाँ की भाजपा सरकार सैनिकों के सम्मान के लिए हर सम्भव कदम उठा रहा है और इसमें हम जैसे छोटे छोटे कार्यकर्ता भी बूथ स्तर तक इसका ख़्याल रखेंगे।इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भोला ,जिला महामंत्री विजय सिंह एवं शशिभूषण प्रसाद,नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबल कश्यप,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेश सिंह,जिला प्रवक्त प्रकाश गोस्वामी,दामोदर सिंह,अमित तिवारी,अरविंद दुबे,रवि सिंह,गौतम संजय सिंह,निरंजन कुमार,प्रकाश,राजेश कुमार,अरविंद कुमार ,अर्जुन श्रीवास्तव, रंजीत मालाकार दीपक गुप्ता मनीष सिंह ओम जी एवं कार्यकर्ताबंधु शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री चंदन चौबे एवं धन्यवादज्ञापन जिला महामंत्री सन्नी चंद्रवंशी ने किया|कार्यक्रम उपरांत नगर अध्यक्ष भाजपा संजय गुप्ता के उपस्थिति में राकेश कुमार को भाजयूमो डिहरी नगर अध्यक्ष का घोषणा किया गया।


