आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 दिसंबर 2021 : डेहरी ऑन सोन । भारतीय जनता पार्टी डेहरी नगर के द्वारा दिव्य काशी भव्य काशी का सीधा प्रसारण झारखंडी मंदिर के प्रांगण में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। प्रसारण से पूर्व झारखंडी महादेव जी का पूजा अर्चना नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव जी एवं सभी पदाधिकारियों के द्वारा की गई तत्पश्चात झारखंडी मंदिर के पुजारी महंत श्री पुरुषोत्तमचार्य, विनायक ओझा बबुआ जी ,आशुतोष पंडित ,संतोष ओझा, अरविंद दुबे के साथ अन्य पुजारियों को अंग वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित गणमान्य लोगों को भी माला द्वारा सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सतनारायण सिंह जी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ भोला वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा बबल कश्यप जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी जिला महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता नगर अध्यक्ष निर्मला कुमारी सिन्हा नगर महामंत्री कुंवर सिंह प्रभात शेखर सिंह नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह वीर बसंत लाल सुनील कुमार पाठक विक्रम कुमार नगर मंत्री भोला लाल दास पिंटू सोनी अतुल सोनी युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता पतंजलि जिला प्रभारी उमा पासवान रवि सिंह गोपाल चौरसिया सोनी चौधरी सुशीला शर्मा मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नारायण चौधरी मीरा देवी शिवनाथ चौधरी राजू सिंह उदय सिंह कुशवाहा अरुण सिंह कामेश्वर यादव बबन यादव नंद गोपाल सिंह अजय यादव ऋषि राज अमित कुमार वैजयंती सिन्हा इत्यादि लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network