रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 24 अगस्त 2021 : दिनारा : स्थानीय बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में मंगलवार को दिनारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों श्रीरामभक्तों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं श्रीराम मंदिर निर्माण के महानायक स्व कल्याण सिंह के निधन शोक सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके ब्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विन्ध्याचल केशरी विजय क्रांति ,उपेन्द्र ओझा, भूलन ओझा ,अखिलेश सिंह रवि बेलवैयाँ ,ब्रजेश सिंह संतोष चौधरी , जयराम गुप्ता संतोष यादव, विकास गुप्ता बलराम सिंह ,सतिश सिंह रितेश सिंह इत्यादी मौजूद थे।
