
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 दिसम्बर 2022 : नौहट्टा। भाजपा द्वारा सभी पंचायतों में मंडल अध्यक्ष श्रीराम सिंह के अगुआई में बूथ कमिटी बिस्तार का कार्य शुरू किया गया श्री सिंह ने बताया कि संगठन के साथ साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूत हो इसके लिए कार्य शुरू किया गया है आगामी पच्चीस दिसम्बर को श्रधेय अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सभी पंचायतों में मनाया जाएगा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात को सुनेंगे इसके लिए अलग अलग जिम्मेवारी कार्यकर्ताओ को दी गई इस मौके पर महामंत्री बबलू पाठक उपाध्यक्ष लालबन्दे तिवारी तरुण पांडेय चाँद चौबे आदि थे।
