रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 12 सितम्बर 2021 : नोखा। स्थानीय बस स्टैंड पर बिहार के उद्योग मंत्री सह पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज़ हुसैन को सासाराम जाने के क्रम में नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता ने अपने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ढ़ोल नगाड़ा और फूल मालाओं से उनका जोरदार अभिनन्दन किया। मनोज गुप्ता ने सबसे पहले उन्हें शॉल दे कर सम्मानित किया। मंत्री हुसैन के स्वागत को लेकर पार्टी नेता, कार्यकर्ता फूलों की माला लेकर सड़कों के किनारे खड़े नजर आए। मौके पर ग्रामीण उमेश चौहान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, मुरली तिवारी,उमाशंकर प्रसाद, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष मदन प्रसाद, महिला नगर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद, भाजपा उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पंचायत अध्यक्ष शशिकांत सिंह,नगर मंत्री रवि गुप्ता, जितेन्द्र कसेरा,सतेंद्र चौधरी, उमेश पासवान, रमता सिंह यादव, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://youtu.be/SqMdmzjTA8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network