रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 मई 2021 :सासाराम : भाकपा ( माले) जिला कमेटी रोहतास के द्वारा कोरोना महामारी में, सरकारी अस्पताल के स्वस्थ संबंधित के लचर व्यवस्था के खिलाफ, पार्टी केंद्रीय कमेटी के आवाह्न पर धरना प्रदर्शन किया गया। सभी पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से हाथों में तख्ती झंडा व सरकार विरोधी नारा लगाते हुए , रोहतास समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमेटी के जिला सचिव कामरेड अशोक बैठा ने कहा कि, सरकारी अस्पतालों कोविड -19 का संक्रमित मरीजों का सही ढंग से इलाज नहीं हो रहा है। आक्सीजन, एम्बूलैंस वह अन्य उपकरण का, बहाना बनाकर, प्राइवेट होम व नारायण मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। जहां गरीब मजदूर मरीजों का इलाज संभव नहीं है। भारत सरकार का आयुष्मान भारत कार्ड , का लाभ गरीब मरीजों को नहीं मिल रहा है,। सरकार स्वस्थ संबंधित हर मोर्चे पर असफल है धरना में शामिल सभी कामरेड सुभाष यादव, मुनेश्वर गुप्ता, राजेश शाह राजू ,राहुल दुसाद, श्याम सुंदर पाल मनीष रजक, विश्वनाथ महत्तो शंभू साह ,महेंद्र पासी, यमुना पासी ,श्री भगवान राम, पारस गुप्ता, भूलन गुप्ता, इम्तियाज अंसारी, नसीम जी ,दरोगा राम ,इत्यादि नव सूची मांग पत्र को समाहर्ता रोहतास के माध्यम महामहिम राज्यपाल को भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network