रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 27 जुलाई 2021 : सासाराम : भाकपा ( माले) और अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा ,महिला मुक्ति संगठन द्वारा महंगाई के विरोध में , चेनारी प्रखंड पर जन प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष लाल झंडे के साथ प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लिया , केंद्र सरकार व राज सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटना बंद करो, नारे के साथ, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल, दाल ,सभी खाद्य पदार्थों का दाम बढ़ाकर जनता को लूटना बंद करो, दाम कम करो नहीं तो गद्दी छोड़ो, कालाबाजारी वह जमाखोरी की सरकार शर्म करो, बिजली अधिनियम 2020 को रद्द करो, तीनों कृषि कानून को वापस लो, चार श्रम संहिता कानून वापस लो, देश बेचना बंद करो किनारा लगा रहे थे।
केंद्र और राज्य सरकार लगातार जन विरोधी कानून बनाकर , लोकतंत्र को समाप्त कर अफसरशाही बढ़ा रही है। संवैधानिक व जनवादी अधिकार को समाप्त कर रही है, नीतीश और मोदी सरकार न्यूनतम सरकार ,अधिकतम शासन तंत्र स्थापित कर रही है। अब चुनी हुई सरकार से ही देश और जनता लूटी जा रही है। तंग व तबाह हो रही है। अपना वेतन सुविधा पेंशन बढ़ा रही है , पढ़े-लिखे नौंजवानों को बेरोजगार बना रही है। शिक्षा चिकित्सा जैसे अनिवार्य जनहित कार्य क्षेत्रों को प्राइवेट कर के नागरिकों का अधिकार छीन लिया है। इस देश में समाजवादी व्यवस्था लाना जरूरी है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा (माले ) नेता जिला सचिव कामरेड अशोक बैठा ने सारी बातें को कहा। इस कार्यक्रम में नेतृत्व में शामिल हुए ,भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के नेता मनीष कुमार रजक, राजेश कुमार साह उर्फ राजू ,राहुल दुसाद ,रंजन बैठा, धर्मेंद्र बैठा, कमला देवी ,मिनती देवी, डॉक्टर राधेश्याम चंद्रवंशी, गोरख बैठा, एकादशी राम, अरविंद राम, विजय पासवान, बैजनाथ राम मेश्राम ,रामायण बैठा, बबुआ माझी, लल्लन माझी,भदई माझी, महिंद्र माझी ,सुभाष माझा। सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


